डबरा के टेकनपुर में नशे का अड्डा बेनकाब: 9.5 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
16/04/2026 1:31 PM Total Views: 25548

विवेक भारती की रिपोर्ट
डबरा 15 अप्रैल 2026। डबरा क्षेत्र के टेकनपुर हाटवाली गली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने ही घर से नशे का कारोबार संचालित कर रहा था। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, टीम को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई थी कि टेकनपुर की हाटवाली गली में एक युवक अपने घर से गांजे की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही सिटी थाना, देहात थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
गिरफ्तार युवक की पहचान मोनू झा (28 वर्ष), पिता नारायण झा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था और स्थानीय स्तर पर नशे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान उसके घर से करीब 9 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी जा रही है।
हालांकि, इस पूरे मामले में कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं ? सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में गांजा आरोपी के पास कहां से आया? क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है, या फिर आरोपी अकेले ही इस कारोबार को संचालित कर रहा था? फिलहाल पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी के परिवार का आपराधिक इतिहास पहले से ही संदिग्ध रहा है। आरोपी के पिता नारायण झा के खिलाफ भी पूर्व में गांजा बेचने के आरोप में तीन आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि यह कारोबार परिवार स्तर पर ही संचालित किया जा रहा था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में पिछले कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं, लेकिन किसी ने खुलकर शिकायत नहीं की। अब पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लोगों में चर्चा का माहौल है। कुछ लोग इसे पुलिस की बड़ी सफलता बता रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जाता था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
इस मामले में यह भी संदेह जताया जा रहा है कि कहीं यह केवल एक छोटा हिस्सा तो नहीं है किसी बड़े नशा तस्करी गिरोह का। यदि ऐसा है, तो आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
डबरा के टेकनपुर में नशे का अड्डा बेनकाब: 9.5 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





