नारी सम्मान के समर्थन में सड़कों पर उतरी भाजपा, विशाल जन आक्रोश यात्रा से दिया सशक्त संदेश
24/04/2026 9:58 AM Total Views: 25491

विवेक भारती की रिपोर्ट
डबरा 23 अप्रैल 2026। देशभर में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डबरा में एक भव्य जन आक्रोश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा कांग्रेस द्वारा संसद में महिला अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर किए गए विरोध के खिलाफ और नारी शक्ति के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के समर्थन में निकाली गई।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
यात्रा की शुरुआत डबरा के परशुराम चौराहा से हुई और शहर के अग्रसेन चौराहा पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्याएं और आमजन शामिल हुए। पूरे मार्ग में “नारी शक्ति का सम्मान, देश का अभिमान” जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।
इस कार्यक्रम में ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, जिला महामंत्री कुलदीप यादव, बंटी राजा, अरुण पचौरी, टिंकल पाठक, सौरभ दुबे,और तरुण सोनी सहित कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नारी बंदन विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसका समर्थन करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिलाओं की भागीदारी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि यह यात्रा केवल विरोध नहीं, बल्कि एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास है—जिससे समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समान अधिकार की भावना को और मजबूत किया जा सके।
यात्रा के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के आयोजन आगामी चुनावी माहौल को भी प्रभावित कर सकते हैं, क्योंकि महिला मतदाता अब एक निर्णायक शक्ति के रूप में उभर रही हैं। ऐसे में नारी सम्मान और अधिकारों का मुद्दा राजनीतिक दलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बन चुका है।
इस जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से भाजपा ने स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है कि वह महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के मुद्दे पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं, कांग्रेस के खिलाफ यह प्रदर्शन राजनीतिक रूप से भी एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
नारी सम्मान के समर्थन में सड़कों पर उतरी भाजपा, विशाल जन आक्रोश यात्रा से दिया सशक्त संदेश
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





