विवेक भारती की रिपोर्ट डबरा। शहर के देहात थाना क्षेत्र में शराब के पैसों को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, विष्णु परिहार नामक युवक से शराब के पैसे मांगने को लेकर वंश पाठक और सुरजीत राणा नाम के दो युवकों ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने लाठी और ठंडों  से हमला कर विष्णु को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल युवक ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना मिलते ही देहात

Featured Image

थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। प्रारंभ में दोनों आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, यह पूरा विवाद शराब के पैसों को लेकर हुआ था, जो धीरे-धीरे बढ़कर हिंसक झगड़े में बदल गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।