भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
मगरोरा गांव में दो पक्षों के बीच चल रही पुरानी रंजिश ने मंगलवार को भयानक रूप ले लिया।
मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जहां एक युवक ने 315 बोर
का देशी कट्टा निकालकर गोली चला दी।
इस गोलीबारी में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
गांव-वासियो के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही किसी बात को लेकर तनातनी चल रही थी।
मंगलवार दोपहर को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के युवक ने गुस्से में आकर अपने पास रखा 315 बोर का कट्टा निकाल लिया
और बिना किसी चेतावनी के फायर कर दिया।
गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, जबकि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गांव
के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों
से पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी चल रही थी, जो इस घटना का मुख्य कारण बन सकती है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, गांव में शांति बनाए रखने के लिए
अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार की और अप्रिय घटना न हो सके।
इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांव के लोग भी इस
घटना से दहशत में हैं और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।