MBBS परिणाम में बड़ा खेल! सही जवाब पर शून्य, गलत पर नंबर — हाईकोर्ट में खुली पोल
11/04/2026 12:58 PM Total Views: 25526

मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जबलपुर स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में ई-वैल्यूएशन सॉफ्टवेयर की गंभीर खामियां उजागर हुई हैं। हाईकोर्ट की सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि कई छात्रों को सही उत्तर देने के बावजूद शून्य अंक दिए गए, जबकि गलत उत्तरों पर नंबर मिल गए।
जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डिवीजन बेंच ने खुद सॉफ्टवेयर का डेमो देखा और पाया कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह अस्पष्ट है। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि किस आधार पर अंक दिए गए।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
सुनवाई के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई—एक ही छात्र की कॉपी जब अलग-अलग बार जांची गई, तो हर बार अलग अंक मिले। कहीं 5-6 नंबर मिले तो दूसरी बार वही घटकर 2-3 रह गए। इससे साफ संकेत मिला कि न सिर्फ सॉफ्टवेयर, बल्कि पूरी मूल्यांकन प्रणाली में खामियां हैं।
कोर्ट ने इसे छात्रों के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए सख्त निर्देश दिए हैं। अब डिजिटल पेन के जरिए स्पष्ट मार्किंग अनिवार्य की जाएगी, ताकि हर अंक का आधार ट्रैक किया जा सके।
हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय से अगली सुनवाई में विस्तृत और संतोषजनक जवाब मांगा है। यह मामला अब प्रदेशभर के छात्रों और अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
MBBS परिणाम में बड़ा खेल! सही जवाब पर शून्य, गलत पर नंबर — हाईकोर्ट में खुली पोल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





