भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को प्रारंभ हुआ। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को
पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया और कार्यवाही की शुरुआत दिवंगत जनप्रतिनिधियों, सैन्य अधिकारी और आम नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। मुख्यमंत्री ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, मध्यप्रदेश
विधानसभा के पूर्व सदस्यों, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में शहीद नौसेना अधिकारी, अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मृत यात्रियों और मेडिकल
छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सत्र के पहले दिन ही कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने
हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और विधानसभा परिसर में प्रतीकात्मक रूप से ‘गिरगिट’ लेकर पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर सुप्रीम
कोर्ट में ओबीसी के पक्ष में कमजोर पैरवी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार चुनावों से पहले ओबीसी वर्ग को भ्रमित करने की कोशिश करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि
जब तक ओबीसी समाज को उनका संवैधानिक हक नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। वहीं भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्हें ही कठघरे
में खड़ा किया। भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण का सही तरीके से पक्ष नहीं रखा, बल्कि इसके विरोध में काम
किया, अब माफी मांगने की बजाय प्रदर्शन कर रही है। इस सत्र में एक और उल्लेखनीय दृश्य देखने को मिला, जब विधानसभा अधिकारी-कर्मचारी नए ड्रेस कोड में नजर आए।
ंपुरुष कर्मचारियों ने कत्थई कोट-पैंट व सफेद कमीज तथा महिला अधिकारियों ने सफेद साड़ी के साथ कत्थई जैकेट पहनी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा
लागू इस ड्रेस कोड की संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सराहना की।