खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क को तोड़ने के लिए NIA ने पंजाब, हरियाणा में कई जगहों पर छापे मारे
13/06/2025 12:09 PM Total Views: 25901

बयान के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर जिले में एक पुलिस चौकी पर जनवरी 2025 में हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, पठानकोट, कपूरथला, रूपनगर जिलों और हरियाणा के सिरसा समेत कुल 15 स्थानों पर तलाशी ली गई। इसमें कहा गया है कि तलाशी के दौरान मोबाइल/डिजिटल उपकरण और दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई तथा बीकेआई के आतंकी नेटवर्क के बारे में विस्तृत सुराग के लिए इनकी जांच की जा रही है।
एनआईए ने कहा, ‘‘बीकेआई भारत स्थित अपने सहयोगियों की भर्ती और प्रशिक्षण करने तथा पाकिस्तान सहित विदेश में स्थित अपने सहयोगियों और परिचितों के माध्यम से आतंकवादी संगठन के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को धन, हथियार और विस्फोटक उपलब्ध कराने के लिए एक आपराधिक साजिश में संलिप्त रहा है। इस साजिश का उद्देश्य भारतीय धरती पर बड़े पैमाने पर आतंकी वारदातों को अंजाम देना है।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क को तोड़ने के लिए NIA ने पंजाब, हरियाणा में कई जगहों पर छापे मारे
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





