केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 4,000 के पार हो गई है। केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले बने हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 4,026 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में पांच नई मौतें हुई हैं। इस साल जनवरी से अब तक देश में 37 मौतें हुई हैं।

Featured Image

22 मई को सक्रिय मरीज थे 257 22 मई को देश में 257 सक्रिय मरीज थे। 31 मई तक यह आंकड़ा बढ़कर 3,395 और उसके बाद 4,026 हो गया। फिलहाल केरल में 1,416 सक्रिय मामले हैं, जो देश में सबसे अधिक है। इसके बाद महाराष्ट्र में 494, गुजरात में 397 और दिल्ली में 393 मामले हैं। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पांच मौतें हुई हैं, इनमें केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक और महाराष्ट्र में दो मौतें दर्ज की गईं।