ग्वालियर में चाट के ठेले की आड़ में शराब बिक्री, पुलिस ने ठेला जब्त कर आरोपी पर की कार्रवाई
08/04/2026 3:53 PM Total Views: 25547

ग्वालियर , मध्य प्रदेश। ग्वालियर शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब चाट के ठेले पर अवैध रूप से शराब बेचने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, शुभम नामक व्यक्ति चाट के ठेले की आड़ में शराब बेच रहा था।
पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान आरोप सही पाया गया। तत्पश्चात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेले को जब्त कर लिया और आरोपी शुभम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र में काफी समय से चल रही थीं, जिससे माहौल प्रभावित हो रहा था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
ग्वालियर में चाट के ठेले की आड़ में शराब बिक्री, पुलिस ने ठेला जब्त कर आरोपी पर की कार्रवाई
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





