अहमदाबाद से लंदन जा रहे ‘एअर इंडिया’ के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घटनास्थल से मलबा हटाने का काम रात भर जारी रहा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार अपराह्न अहमदाबाद हवाई अड्डे के नजदीक हुई इस दुर्घटना में 265 लोगों की मौत हो गई। अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना अपडेट में मृतकों की संख्या 297 हुई, पीएम मोदी ने सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Featured Image

अहमदाबाद पहुंच और वे घातक एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे। वे शहर के एक अस्पताल में उपचार करा रहे घायलों से भी मिलेंगे। लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दोपहर 1.38 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से बच गया। अहमदाबाद से लंदन जा रहे ‘एअर इंडिया’ के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घटनास्थल से मलबा हटाने का काम रात भर जारी रहा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार अपराह्न अहमदाबाद हवाई अड्डे के नजदीक हुई इस दुर्घटना में 265 लोगों की मौत हो गई। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 242 यात्रियों को लेकर बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) बृहस्पतिवार अपराह्न सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघाणीनगर क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।