ग्वालियर में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, शहर में अब 5 एक्टिव केस
08/06/2025 11:43 AM Total Views: 25743

ग्वालियर में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। हाल ही में दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें एक जूनियर डॉक्टर और एक युवती शामिल हैं। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है और स्वास्थ्य विभाग उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। शहर में अब कुल 5 एक्टिव केस हो गए हैं।
ग्वालियर शहर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। चार दिन में पांच कोरोना पाजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को गजराराजा मेडिकल कालेज की वायरोलाजी लैब में कोरोना संदिग्ध नौ लोगों के सैंपल की जांच की गई। इनमें से दो की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पाजिटिव मरीज में एक जूनियर डॉक्टर और एक युवती शामिल हैं।
दोनों की उम्र 25 वर्ष है। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों संक्रमितों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। महामारी विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र पिपरोलिया ने बताया कि कोरोना संक्रमित निकली गुढ़ा-गुड़ी का नाका निवासी 25 वर्षीय युवती दिल्ली से वापस लौटी थी।
ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
ग्वालियर में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, शहर में अब 5 एक्टिव केस
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





