शिमला में अचानक बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, IGMC में कराया गया भर्ती
08/06/2025 11:20 AM Total Views: 28009

Amar Shankar Bharti
सोनिया गांधी ने आखिरी बार 27 मई को सार्वजनिक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, जब उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर दिल्ली में उनके स्मारक शांति वन में पुष्पांजलि अर्पित की थी।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान के अनुसार, उन्हें कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए लाया गया था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
समाचार पत्र है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और प्राण,
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
नायक पथ
बिन समाचार बिन अखबार लोकतंत्र बन जायेगा शक्तिहीन,
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
शिमला में अचानक बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, IGMC में कराया गया भर्ती
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
Advertisement Box





