छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित पुस्तक के विमोचन में सम्मिलित हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अपने भाषण में कहा- शिवाजी महाराज ने 'हिंदवी स्वराज' के आधार पर अपने राज्य को मज़बूत बनाया

Featured Image

केंद्रीय संचार एवं उत्तर- पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय केशव कुंज में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सिंधिया ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित पुस्तक "हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी" का विमोचन किया। इस किताब को प्रो. ओमप्रकाश सिंह एवं डॉ. देवेंद्र भारद्वाज द्वारा संपादित किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि कुछ लोग इतिहास के पन्नों में उलझे रहते हैं और कुछ लोग शिवाजी महाराज की तरह इतिहास बनाते हैं। उन्होंने कहा कि जब 14 वर्ष के शिवाजी ने भगवान शिव के सामने एक प्रण लिया कि किस तरह एक ऐसा राज्य स्थापित किया जाए जिसमें गरीब, मजदूर किसान और हर वर्ग की भागीदारी हो। छत्रपति शिवाजी महाराज ने यह बताया कि किस तरह  स्वराज्य के आधार पर अपने राज्य को मज़बूत किया जा सकता है। उन्होंने आम लोगों और अन्नदाताओं की लड़ाई लड़ी और आक्रमणकारी मुगलों को धूल चटा दी। सिंधिया ने कहा यह किताब शिवाजी महाराज के खिलाफ बनाए गए झूठे नैरेटिव को तोड़ने का कार्य करेगी।