यूपी में अब धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर होमस्टे की सुविधा मिलेगी। कैबिनेट में इसे मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा पूर्व अग्निवीरों को यूपी पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 11 में से 10 प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी गई।

Featured Image

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक की गई। सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 11 में 10 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए अन्नापूर्णा भवनों का निर्माण अब राजकोषीय बचत से कराया जा सकेगा। इसके लिए लाए गए प्रस्ताव को कैबिनेट की हरी झंडी मिल गई है। अब मनरेगा के अलावा राज्य वित्त आयोग, सांसद निधि, विधायक निधि, पूर्वांचल विकास निधि, बुंदेलखंड विकास निधि और अन्य किसी राज्य या केंद्र सरकार की योजना (जिसमें इनका निर्माण हो सकता है) के माध्यम से इन भवनों का निर्माण कराया जा सकेगा।