मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली एक और बड़ी राहत। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को आगे बढ़ा दिया है, यानी अभी गिरफ्तारी का कोई खतरा नहीं। इतना ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने ये भी साफ कर दिया कि अब ये केस सिर्फ वही देखेगा -हाईकोर्ट की छुट्टी! मतलब अब वहां की कार्रवाई पर

Featured Image

ब्रेक लग गया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी जानकारी देने वाली सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विजय शाह की एक विवादित टिप्पणी ने तूफान खड़ा कर दिया। इसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। सुप्रीम कोर्ट पहले ही 19 मई को उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा चुका था। साथ ही, तीन आईपीएस अफसरों वाली एसआईटी से जांच कराने को भी कहा था। आज की सुनवाई में कोर्ट ने डीआईजी की रिपोर्ट पर नजर डाली, जिसमें बताया गया कि जांच अभी शुरुआती दौर में है-कुछ दस्तावेज जुटाए जा चुके हैं और गवाहों के बयान भी लिए जा रहे हैं। कोर्ट ने साफ किया-‘ना होगा इस केस का राजनीतिक तमाशा!’ ‘बाहरी दखल को नहीं मिलेगी एंट्री!’ अब अगली सुनवाई जुलाई के दूसरे हफ्ते में तब तक नहीं होगी विजय शाह की गिरफ्तारी…