पिछोर।  पिछोर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक गुरुप्रसाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सीबीएसई बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ग्वालियर जा रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे जनकपुर गांव के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने की कोशिश में उनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शिक्षक को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय के प्राचार्य अविनाश मिश्रा और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे। घायल शिक्षक को तुरंत पिछोर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

Featured Image