स्मार्टफोन में ‘सिलिकॉन-कार्बन बैटरी’ का दौर शुरू, अब दिनों तक चलेगा फोन!

Featured Image

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब रोज-रोज चार्जिंग की परेशानी कम होने वाली है। मोबाइल कंपनियां नई सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी ला रही हैं, जो बिना फोन का साइज बढ़ाए ज्यादा बैटरी देने में सक्षम है। OnePlus और OPPO ने इसे अपनाना शुरू कर दिया है, जबकि Samsung भी जल्द इसे लाने की तैयारी में है। 🔍 क्या है खास? इस तकनीक में ग्रेफाइट की जगह सिलिकॉन का इस्तेमाल होता है, जो कई गुना ज्यादा ऊर्जा स्टोर कर सकता है। 📱 बड़े बैटरी वाले फोन: OnePlus Nord 6 – 9000 mAh OnePlus 15 – 7300 mAh OPPO Find X9 Pro – 7500 mAh Realme P4 Power – 10000 mAh ⚡ यूजर्स को फायदे: बिना साइज बढ़े ज्यादा बैटरी पतले और हल्के फोन हर मौसम में बेहतर परफॉर्मेंस Apple और Google भी इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं