भोपाल मेट्रो का उदघाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
20/08/2025 11:10 AM Total Views: 25553

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई अहम फैसले लिए गए। 371.95 करोड़ की लागत से भोपाल में ईएमसीएस गीता भवन और वेलनेस सेंटर को मंजूरी मिली, वहीं जनजातीय छात्रों की छात्रवृत्ति अवधि को बढ़ाकर 12 महीने कर दिया गया। बैठक में भोपाल मेट्रो का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन, धार में पीएम मित्रा पार्क और कटनी में माइनिंग कॉन्क्लेव जैसे बड़े कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। बता दें कि आज मोहन कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद कैबिनेट में लिए फैसले की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया को बताया कि बैठक में 3.50 करोड़ युवाओं के लिए प्रोत्साहन राशि देने की योजना पर रोजगार न्यू जनरेशन टीएसटी रिफॉर्म के लिए भी पीएम मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मप्र की निर्यात में 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल की तुलना में छह प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। साल 2024-25 में 66.218 करोड़ का निर्यात किया है। सोयाबीन, फार्मेसी, इंजीनियरिंग गुडस में प्रगति हुई है। सूचना प्रौद्योगिकी में 4 हजार 38 करोड़ का योगदान रहा। मप्र राष्ट्रीय स्तर पर 15वें से 11वें नंबर पर है। चालू तीमाही पूंजीगत व्यय बजट में मध्यप्रदेश पूरे देश में तीसरे नंबर पर है। गुजराज 65 प्रतिशत पूंजिगत व्यय हुआ। उत्तर प्रदेश में 42 प्रतिशत पूंजिगत व्यय हुआ। मप्र में 41 प्रतिशत पूंजिगत व्यय हुआ है। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। कैबिनेट में जानकारी दी गई कि भोपाल मेट्रो का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री मोदी आएंगे। भोपाल में किसान सम्मेलन भी होगा। सिंचाई रकबा 60 से 70 प्रतिशत कवर करने की तैयारी है। धार में पीएम मित्रा पार्क तैयार है और उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री मोदी आएंगे। कटनी में 23 अगस्त को माइनिंग कॉन्क्लेव होगी जिसमें देशभर के उद्योगपति शामिल होंगे। इसी तरह साइंस एवं टैक्नोलॉजी के लिए बड़ी सौगात मिली है। इलेक्ट्रॉनिक्स पर रिसर्च के लिए भोपाल में 371 करोड़ का प्रोजेक्ट बना है इसमें 225 करो? मप्र का अंश मिलाने की सहमति दी गई। 350 करोड़ से पांच आयुष महाविद्यालय एवं वेलनेस सेंटर बनेंगे। सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, मुरैना बालाघाट में आयुष महाविद्यालय एवं वेलनेस सेंटर बनेंगे। कंस्ट्रक्शन लागत के लिए 70-70 करोड़ की मंजूरी दी गई। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में इंडो कैमोलॉजी रिसर्च सेंटर बनेगा। 20 पद स्वीकृत हुए है। आदिवासी वर्ग के स्टूडेंटस को 10 महीने की जगह 12 महीने की शिक्षावृत्ति मिलेगी। ल?कों को 1650 और लड़कियों को 1750 रुपए दिए जाते हैं। सरोगेसी से मां बनने वाली शासकीय सेवक को मैटरनिटी लीव मिलेगा। केंद्र का नियम मध्यप्रदेश में भी लागू किया गया है। महिला शासकीय सेवक को प्रसूति अवकाश मिलेगी। दत्तक संतान के लिए भी अवकाश। सिंगल पैरेंट या दिव्यांग पैरेंट को भी इसका लाभ मिलेगा।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
भोपाल मेट्रो का उदघाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129





