मध्यप्रदेश को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में ‘भारत मार्ट’ परियोजना को भारतीय एमएसएमई के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसरों का प्रवेशद्वार बताया। डॉ. यादव ने डीपी वल्र्ड और जेबेल अली फ्री ज़ोन (छ्व्रस्र्नं्र) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर परियोजना की संभावनाओं और मध्यप्रदेश की लॉजिस्टिक्स क्षमता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल एक व्यापारिक प्रयास नहीं, बल्कि प्रदेश की आर्थिक आत्मनिर्भरता की आधारशिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत मार्ट खाद्य प्रसंस्करण, कृषि और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में तैयार किए जा रहे भारतीय उत्पादों को मध्य पूर्व, अफ्रीका और यूरोप के बाजारों तक पहुँच प्रदान करेगा। यह परियोजना 2026 से परिचालन में आएगी और ‘लोकल से ग्लोबल’ की नीति को ठोस आधार

Featured Image

देगी। भारत मार्ट दुबई के जेबेल अली फ्री ज़ोन में करीब 2.7 मिलियन वर्ग फीट क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने फरवरी 2024 में संयुक्त रूप से रखी थी। डीपी वल्र्ड द्वारा संचालित यह परियोजना 1500 से अधिक शोरूम, अत्याधुनिक गोदाम और व्यावसायिक सुविधाओं से युक्त होगी। इसका उद्देश्य भारतीय रूस्रूश्व उत्पादों के लिए एक स्थायी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंच प्रदान करना है। बैठक में उज्जैन-नागदा रूट और मध्यप्रदेश में डीपी वल्र्ड द्वारा प्रस्तावित रेल टर्मिनल को भारत मार्ट से जोडऩे की योजना पर विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की निर्यात क्षमता को मजबूत करने वाला ‘निर्णायक लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर’ बताया। यह कनेक्टिविटी माल परिवहन को तेज़, सस्ता और सुलभ बनाएगी, जिससे प्रदेश के निर्यातकों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा। डॉ. यादव ने कहा, ‘हम इस यात्रा को केवल निवेश आमंत्रण नहीं, बल्कि मप्र के आर्थिक भविष्य की नींव के रूप में देख रहे हैं। भारत मार्ट से हमारा प्रदेश वैश्विक आपूर्ति श्रृंंखला में मज़बूती से जुड़ेगा।’ डीपी वल्र्ड एक वैश्विक लॉजिस्टिक्स और पोर्ट प्रबंधन कंपनी है जो 78 देशों में 100 से अधिक टर्मिनलों का संचालन करती है। भारत में यह मुंबई, मुंद्रा, चेन्नई, कोचीन और विशाखापत्तनम में छह बंदरगाह टर्मिनलों का प्रबंधन कर रही है, साथ ही कोल्ड चेन, कंटेनर फ्रेट स्टेशन और निर्यात-आयात सेवाओं में भी सक्रिय है। इस समाचार विश्लेषण का लब्बोलुआब यह है कि मुख्यमंत्री की दुबई यात्रा के दौरान ‘भारत मार्ट’ परियोजना को लेकर डीपी वल्र्ड और जाफजा अधिकारियों से हुई चर्चा मध्यप्रदेश को वैश्विक व्यापार और लॉजिस्टिक्स के नक्शे पर मजबूत स्थान दिलाने की दिशा में निर्णायक कदम है। यह पहल प्रदेश के रूस्रूश्व उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुँचाने, राज्य में लॉजिस्टिक्स ढांचे को सशक्त बनाने और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।