किशोरी का अपहरण कर उसे कैद करने के आरोप में 10 लोगों पर मामला दर्ज
07/06/2025 12:14 AM Total Views: 25605

Amar Shankar Bharti
मांगलिक ने बताया कि तहरीर के मुताबिक, अनुरेन्द्र गौतम, विजय शंकर गौतम, रमा शंकर, अमृत लाल, विनय कुमार, संदीप कुमार, मुरलीधर, ब्रिज लाल, विजय शंकर और सीमा देवी ने किशोरी का उसके घर में घुस कर अपहरण किया।
भदोही के एक गांव से 16 साल की एक किशोरी का उसके घर से अपहरण कर उसे कैद में रखने का सनसनीखेज मामला शुक्रवार को सामने आया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इस मामले में किशोरी के भाई की तहरीर पर एक महिला समेत 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत बृहस्पतिवार देर शाम ऊंज थाना में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि तीन मई, 2025 की भोर में आरोपी उसके घर से उसकी बहन का अपहरण कर उठा कर ले गए। इसकी सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई और थाना प्रभारी सभी आरोपियों को पकड़ कर लाये तथा बीएनएस की धारा 170 (संज्ञेय अपराध रोकने) और 135 (हमला करने) के तहत उनका चालान कर दिया, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
समाचार पत्र है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और प्राण,
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
नायक पथ
बिन समाचार बिन अखबार लोकतंत्र बन जायेगा शक्तिहीन,
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
किशोरी का अपहरण कर उसे कैद करने के आरोप में 10 लोगों पर मामला दर्ज
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
Advertisement Box





